डीएनबी भारत डेस्क
बिहार में पहले राबडी आवास खाली करने की नोटिस और बाद में VIP सिक्योरिटी रिव्यू के नाम पर लालू यादव, राबडी देवी सहित अन्य की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर बिहार की सियासत में भूचाल मच गया। इस मामले में पक्ष बिपक्ष जहाँ आमने सामने है। वही नेताओ के तरह तरह के बयान समाने आ रहे है।

इस मामले में मटिहानी के राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है। वही सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला है।। बताते चले की 4 जून को बिहार सरकार की राज्य सुरक्षा समिति ने रिव्यू के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी गई। अब उन्हें BSAP के 2-8 हाउस गार्ड, 2-3 बॉडीगार्ड, बुलेटप्रूफ कार और एस्कॉर्ट मिलेगी। इस आदेश के बाद राजद नेताओ में काफी रोष देखा जा रहा है।
आरजेडी नेता सरकार पर जानबूझकर लालू परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में में नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा की बिहार शिक्षा स्वास्थ्य की हालत बद से बदत्तर वही बिकास का काम बंद है। चुनाव के समय जनता के वोट की चोरी की गई। छह महीना बाद भी जीविका दीदी के खाते में एक लाख नब्बे हजार रुपया नहीं पहुंचा।बोगो सिंह ने कहा की जनता के ज्वलंत मुद्दे है धयान भटकाने के लिए तेजस्वी यादव लालू यादव और राबडी देवी की सुरक्षा को घटाया गया है।
तानाशाह यह सरकार जब लालू यादव तेजस्वी यादव रावड़ी देवी नहीं थी तो उनके आवास पर खाली कराने का नोटिस लेकर गया। नरेंद्र कुमार सिंह ने आगे कहा की बिहार की सरकार बेशर्म सरकार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ईमानदारी से समीक्षा करें की। जाती का चश्मा धर्म का चश्मा और पार्टी का चश्मा पहनने से सम्राट चौधरी का बयक्तित्व दागदार हो रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा की चुकी नीतीश कुमार लो भूत पकड़ रहा है इसलिए नीतीश कुमार को पांच एकड़ का बंगला और z श्रेणी का सुरक्षा दी जा रही है।
बिहार किसी खास की जागीर नहीं है बल्कि चौदह करोड़ जनता की जागीर है। इसलिए सम्राट चौधरी ईमानदारी से सुरक्षा सलाहकार कमिटी की समीक्षा कराये जिसमें पसगा ना हो। बिहार सरकार और देश की सरकार सम्पूर्णरूप से हिटलरी है। हमलोग अपने नेता के आदेश का इंतजार कर रहे है। आदेश मिलते ही हमलोग सम्पूर्ण रूप से अपना अपने बंगला और सुरक्षा खाली कर देंगे। उन्होंने आगे कहा की बिहार की जनता ने उनलोगो को चुनने का काम किया है हम का बिहार की जनता की सुरक्षा में रहेंगे। बोगो सिंह ने कहा की जिस तरह NDA के नेता और उनके बुलडोग सरकार का पक्ष रखने का कार्य कर रहे है। जिसदिन पार्टी का आदेश होगा वो तैयार बैठे है।
डीएनबी भारत डेस्क