समस्तीपुर: उजियारपुर में राजद के बागी नेता के निर्दलीय चुनाव लड़ने से होगा त्रिकोणीय मुकाबला

DNB Bharat Desk

 

बागी युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कराया नामांकन किया

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर : उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। इस क्षेत्र से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय चुनावी मैदान में खड़े हैं। महागठबंधन से आरजेडी उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता उन्हें चुनौती देने खड़े है। वहीं बागी युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन किया। अमरेश राय हजारों समर्थकों के साथ खुद मानर बजाते बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: उजियारपुर में राजद के बागी नेता के निर्दलीय चुनाव लड़ने से होगा त्रिकोणीय मुकाबला 2निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामंकन करने पहुँचे बागी अमरेश राय ने कहा की वो राजद के सच्चे सिपाही है।उन्होंने खुद को लालू यादव और तेजस्वी यादव का हनुमान बताते हुए कहा कि वो राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष भी रहे। लेकिन हर बार उन्हें ठगा गया और बाहरी कैंडिडेट को टिकट मिलता रहा। अमरेश राय ने कहा कि यह कर्पूरी ठाकुर की धरती है। यहां से पूरे देश की राजनीति होती है, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को नजर अंदाज किया जाता है।

समस्तीपुर: उजियारपुर में राजद के बागी नेता के निर्दलीय चुनाव लड़ने से होगा त्रिकोणीय मुकाबला 3आलोक मेहता पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव ने वैसे लोगों को टिकट दिया है। जिस पर घोटाला करने का आरोप है। एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा नित्यानंद राय भी बाहरी है। उन पर भी लगभग 40 मुकदमें दर्ज हैं। ये लोग बाहर से आकर यंहा के लोगो को लूटते हैं। उन्होंने भी एक केस नित्यानंद राय पर कर रखा हैं। क्षेत्र की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला है। वह इन दोनों बाहरी कैंडिडेट को हराकर जीत हासिल करेंगे।

समस्तीपुर: उजियारपुर में राजद के बागी नेता के निर्दलीय चुनाव लड़ने से होगा त्रिकोणीय मुकाबला 4अमरेश ने बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचने के सवाल पर कहा कि हमने प्रशासन से हेलीकॉप्टर से नामांकन करने के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने परमिशन नहीं दिया। इसलिए हम किसान का बेटा हैं और इसलिए मांदर बजाते हुए बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे है। बता दें कि आरजेडी के बागी नेता अमरेश राय के मैदान में कूदने पर उजियारपुर में इस बार मुकालबला त्रिकोणीय होने वाला है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article