तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भीम शक्ति संवाद का आयोजन

DNB Bharat Desk


बेगूसराय जिले के तेघड़ा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर तेघड़ा में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर परिषद वार्ड-8 के महादलित मोहल्ला में आयोजित भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने की जबकि सभा का संचालन सुजीत राउत ने किया।कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भीम शक्ति संवाद का आयोजन 2कार्यक्रम में स्थानीय शंकर राम, अशोक राम,उपेन्द्र राम, नाथो राम, पप्पु राम आदि को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने कहा कि बाबासाहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज में व्याप्त विषमतावादी वर्ण व्यवस्था के विरूद्ध कई अनवरत संघर्ष किया। सरोज कुमार पासवान ने कहा कि बाबासाहब के बनाये संविधान को मनुवादियों के द्वारा नष्ट करने की साजिश की जा रही है।

तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भीम शक्ति संवाद का आयोजन 3सभा को युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, मोहित कुमार, कुश्मेश कुमार गौरव कुमार, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, राजेश कुमार श्रवण और रविरंजन सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर विकास कुमार, रामबाबू साह, जिवेश सिंह, मनोज सिंह, श्रीराम सिंह, बद्री सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article