बेगूसराय: होटल में युवती से हैवानियत का मुख्य आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस वैन से कूदकर भागते वक्त हुआ घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक युवती के साथ पहले चाकू के नोक पर किया अपहरण फिर उसके साथ होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म फिर जमकर किया मारपीट।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। 

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में एक लड़की को चाकू के नोक पर पहले अपहरण किया। फिर ब्लू डायमंड होटल में ले जाकर दूसरे युवक को सौंप दिया और उसके बाद उसे युवक के द्वारा लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद लड़की के साथ बेरहमी से घंटे तक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और होटल पहुंचने वाले युवक विक्रम कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था। 

बेगूसराय: होटल में युवती से हैवानियत का मुख्य आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस वैन से कूदकर भागते वक्त हुआ घायल 2हालांकि पुलिस की दबिश शुरू हुई थी। मुख्य आरोपी रोहित कुमार नेपाल भागने के फिराक में हो गए थे। लेकिन पुलिस ने भी अपना तत्परता दिखाते हुए समस्तीपुर जिले के मोहोदीनगर से गिरफ्तार किया है। हालांकि जब पुलिस उसे अपने गाड़ी में बैठ कर ले जा रहा था। तभी मुख्य आरोपी रोहित कुमार पुलिस के गाड़ी से भी भागने लगा। हालांकि पुलिस ने भी उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और इसी दौरान मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गंभीर चोट लगी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। 

बेगूसराय: होटल में युवती से हैवानियत का मुख्य आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस वैन से कूदकर भागते वक्त हुआ घायल 3इस घटना के संबंध में एसपी मनीष ने बताया है कि 27 सितंबर को ब्लू डायमंड होटल में एक लड़की के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार नेपाल भागने के फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समस्तीपुर जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने के बाद वह पुलिस के गाड़ी से भागने लगे तभी पुलिस ने उसे कदर कर पकड़ लिया और इसी दौरान वह गंभीर रूप से चोटिला हुआ है। 

बेगूसराय: होटल में युवती से हैवानियत का मुख्य आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, पुलिस वैन से कूदकर भागते वक्त हुआ घायल 4हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है उन्होंने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है। जिस मोबाइल में लड़की का आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट का वीडियो जो बनाया था वह वीडियो भी उसके मोबाइल में मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article