नालंदा: भू माफियाओं की करतूत आया सामने, विवादित जमीन पर कोर्ट से निर्माण पर रोक के बावजूद भू माफिया कर रहे है निर्माण कार्य

DNB Bharat Desk

 

बिहार शरीफ के खंदकपर का मामला

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित शिवाजी नगर में विवादित जमीन पर न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था। बावजूद इसके गुरुवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।इस मामले में अधिवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: भू माफियाओं की करतूत आया सामने, विवादित जमीन पर कोर्ट से निर्माण पर रोक के बावजूद भू माफिया कर रहे है निर्माण कार्य 2उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। प्रेम कुमार ने बताया कि जमीन पर कब्जा कर घर बनाया जा रहा है। यह मामला न्यायालय में चल रहा है और न्यायालय द्वारा जमीन पर निर्माण करने पर रोक लगा दिया गया है। फिर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

नालंदा: भू माफियाओं की करतूत आया सामने, विवादित जमीन पर कोर्ट से निर्माण पर रोक के बावजूद भू माफिया कर रहे है निर्माण कार्य 3उन्होंने कहा कि वे थाना भी गए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। यह निश्चित रूप से एक गंभीर मामला है। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करना अपराध है। यदि थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, तो यह चिंताजनक है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article