विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, तृतीय परिक्रमा में उमडी़ श्रद्धालुओं की भीड़, गोविन्द हरे गोपाल हरे से गूंजायमान रहा सिमरिया धाम।
डीएनबी भारत डेस्क
राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला क्षेत्र की तृतीय परिक्रमा शुक्रवार को सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम से घोड़ा, ऊंट बैंड बाजा, ध्वज पताका के साथ स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुवाई में साधु संतों, सर्वमंगला आश्रम के पदाधिकारी, सदस्य, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।तृतीय परिक्रमा के दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा हाथ में तील जौ अरवा चावल छीटते हुए गोविन्द हरे, गोपाल हरे के जयघोष करते बढ़ते रहे।

परिक्रमा आश्रम से शुरू होकर कल्पवास मेला क्षेत्र होते हुए राम घाट के रास्ते सर्वमंगला आश्रम पहुंचा। इस दौरान एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी सीओ हेमंत अंकुर,आरओ राम विनोद ठाकुर,नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात थे। सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ सिमरिया काली धाम में ज्ञान मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को पग पग पर अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है। भारत में द्वादश कुंभ स्थली का विशेष महत्व है। जहां समुचित व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2029 ई को सिमरिया धाम में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी, दिनेश प्रसाद सिंह, नवीन प्रसाद सिंह ,मीडिया प्रभारी नीलमणि, अमरेंद्र कुमार ,कौशलेंद्र कुमार, रितेश कुमार ,संतोष कुमार, नीपेंद्र सिंह, तरुण सिंह, विपिन सिंह, रोचका नंद, श्याम झा, राम झा ,लक्ष्मण झा, कन्हैया झा, घनश्याम झा, आचार्य जी नारायण झा, राजेश झा, दिनेश झा, रमेश झा, मधुसूदन मिश्र, हरिनाथ मिश्र, रत्नेश झा, राजा झा ,मनोज कुमार सिंह, पूनम देवी एवं पवन कुमार सिंह सहित हजारों हजार श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट