श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर वीरपुर सज-धज कर तैयार, शुक्रवार को देर रात में खुलेंगे श्रधालुओं के लिए पट  

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला में सब से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में चर्चित रहने वाले प्रखंडों में सुमार वीरपुर की धरती पर सौ वर्षों से भी अधिक समयों से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समयानुसार अब लगभग तीन किलोमीटर की दुरी तक आकर्षक और भव्य मंदिर निर्माण, सजावट, श्रधालुओं की सुरक्षा, तरह तरह के मनोरंजन के संसाधनों से भरपूर मेला में आए श्रद्धालुओं के लिए अनेकानेक भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों, राधा रानी समेत भगवान के बाल लिलाओं,भजन,कृतन,लोक नृत्य, नाटक आदि की व्यवस्था पुजा समितियों के द्वारा किए जाने से मनो वृंदावन जैसा महसूस हो रहा हो।

- Sponsored Ads-

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर वीरपुर सज-धज कर तैयार, शुक्रवार को देर रात में खुलेंगे श्रधालुओं के लिए पट   2इस बार जनप्रेरना समिति के द्वारा भव्य जगरनाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल निर्माण किया गया है तो वहीं दि ग्रेट यूथ सोसायटी के द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल और द्वारीकाधिस के दरबार में कृष्ण सुदामा मिलन समेत अनेक तरह से प्रतिमाओं को सुंदर व आकर्षक कलाकृति से संवारा गया है। वहीं श्रीकृष्ण पुजा समिति के द्वारा भी श्रधालुओं के मन को मोहीत कर लेने वाली भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों सहित सजावट और मनोरंजन के लिए खास ख्याल रखा गया है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर वीरपुर सज-धज कर तैयार, शुक्रवार को देर रात में खुलेंगे श्रधालुओं के लिए पट   3इस संबंध में जनप्रेरना समिति के अध्यक्ष अमित कुमार,द ग्रेट यूथ सोसायटी के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार, जन सहयोग पुजा समिति के अध्यक्ष विरजू शर्मा ने बताया कि मेला में आए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था, मनोरंजन आदि को ख्याल में रखते हुए व्यवस्था किया गया है।

Share This Article