बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

DNB BHARAT DESK

बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों का हौसला अब लगातार बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस अंधाधुंध फायरिंग के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और घरवालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग 2

मामला तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव की है। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर अचानक कुछ अपराधी पहुंचे और अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगा। फायरिंग करते ही घर वालों जैसे-तैसे अपने जान बचाकर घर में दुबके रहे और अपराधी लगातार फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया।

बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग 3

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघरा थाने पुलिस को दी मौके पर तेघरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चार कारतूस के खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर गांव में एक पंचायती हुआ था पंचायती में मारपीट भी हुई थी इसी बात को लेकर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

 

बेगूसराय से संवादाता सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article