बेगूसराय में आपसी विवाद में महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र पटेल चौक की, घायल महिला ने भगना भगिनी पर लगया मरपीट करने का आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर रिश्ते में लगने वाले भगिना एवं भगिनी ने मिलकर अपने मामा एवं मामी की जमकर पिटाई कर दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसा पीड़िता रिस्ते में आरोपी की मामी सोनी देवी ने कहा है। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना 20 नवंबर की देर रात नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में भगनी भगिना पूजा, अभिषेक एवं उसके परिवार के द्वारा गलत काम किया जा रहा था और गलत ढंग से पैसे की कमाई की जा रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उन लोगों के द्वारा प्रत्येक दिन अलग अलग लड़कों को घर पर बुलाकर गलत काम करवाया जाता था और जब सोनी देवी एवं उसके पति सोनू पेंटर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा नगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

Share This Article