तेयाय ओपी क्षेत्र के पाली गांव में महाराष्ट्र से घर लौटते ही 22 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय ओपी क्षेत्र के पाली गांव में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पाली गांव निवासी सगुनी ठाकुर के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम कुमार महाराष्ट्र में मजदूरी करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को ही अपने घर लौटा था। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उसकी मां किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं, जबकि पिता घर से दूर डेरा पर थे।

शनिवार सुबह जब उसके पिता सगुनी ठाकुर घर पहुंचे, तो उन्होंने सत्यम कुमार का शव फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया।

तेयाय ओपी क्षेत्र के पाली गांव में महाराष्ट्र से घर लौटते ही 22 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी 2सूचना मिलते ही तेयाय ओपी  अध्यक्ष निकिता भारती  एस आई पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article