घटना बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वही इस मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। आपको बताते चले कि बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है और इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुबोध कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वृद्धा खेत से लौटने के बाद अचानक उनकी मौत हो गई, लेकिन परिजनों का दावा है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है। इस पूरे मामले में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले हुई एक हत्या और आगजनी के मामले में मृतका के परिजन भी नामजद थे, जिससे इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है, ताकि किसी भी निर्दोष को फंसाया न जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
डीएनबी भारत डेस्क