नालंदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: छत से गिरकर जान गंवाने के मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा के बिहारशरीफ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार इलाके में तीन मंजिला मकान की छत से गिरने के बाद विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छत की रेलिंग से धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

मृतका के भाई रवि कुमार के मुताबिक, सिंपी कुमारी की शादी 26 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के समय दहेज की मांग पूरी की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग चार लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर सिंपी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसे छत की रेलिंग से धक्का दे दिया गया, जिससे तीन मंजिला मकान से गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: छत से गिरकर जान गंवाने के मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप 2परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के करीब चार घंटे बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share This Article