प्रधानमंत्री वन्दना योजना में हुए बदलाव को लेकर सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रधानमंत्री वन्दना योजना में हुए बदलाव के बारे में सभी सेविकाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरे दिन बाल विकास परियोजना कार्यालय भगवानपुर में सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, प्रखंड समन्वयक मौसमी कुमारी, कार्यपालक सहायक गोविंद कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

- Sponsored Ads-

इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानमंत्री वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि इस योजना अंतर्गत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को सशर्त दो किश्तों में पांच हजार रुपये की लाभ राशि दी जायेगी। द्वितीय शिशु के कन्या होने पर छः हजार रुपये की राशि एक किस्त में दी जायेगी।

लाभार्थी का गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। विभागीय स्तर पर आवेदनों की प्रविष्टि आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा किया जायेगा, तत्पश्चात महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा सत्यापन एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन किया जायेगा। उक्त मौके पर एलएस कृष्णा कुमारी, सेविका अनिता कुमारी, अंजली कुमारी, मंजू वर्णबाल, उषा कुमारी, संगीता कुमारी, अनिता आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article