डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) वीरपुर में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत गणित और विज्ञान के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पद्धति पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व और इसके बहुआयामी फायदों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बताया कि यह एक ऐसी आधुनिक शिक्षण पद्धति है, जो बच्चों में बौद्धिक क्षमता के संवर्धन, नई चीजें खोजने की कला और सीखने की जिज्ञासा को तीव्र करने में बेहद मददगार साबित होगी।
इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों ने प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के गुर सीखे। इस दौरान कई विद्यालयों के विज्ञान व गणित शिक्षक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट