पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ नवनीत नमन ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क

पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था के नए नियमों के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार व कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी गई।खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को पंचायत की विभिन्न योजनाओं और क्रियाकलापों के बारे में उनकी भागीदारी की जानकारी दी गई।

बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था ,पंचायती राज विभाग के निर्देश पर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार से शुरू दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ नवनीत नमन ने किया। इस कार्यक्रम में बीपीआरओ अलका कुमारी के अलावे कार्यपालक सहायक अमित कुमार एवं पंचायत सचिव मनीष कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को बिहार राज्य पंचायती राज विभाग के नए निर्देश के बारे में बताया।

बताते चलें कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को दौलतपुर,मेघौल ,खोदावंदपुर एवं फफौत पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जबकि सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सागी,बाड़ा,बरियारपुर पूर्वी एवं बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article