समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदली, युवक की गला दबाकर हत्या; गड्ढे से मिला शव

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर के एक गांव में रंगो और खुशियों का पर्व होली उस वक्त मातम में बदल गया जब एक युवक की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को गड्ढे में फेंक दिया गया।

घटना जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव का बताया गया है। मृतक की पहचान  वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ लड़वारा टोले वार्ड नंबर एक निवासी मनोहर मांझी के पुत्र सोनू कुमार मांझी के रूप में की गई है।इधर घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और भारी संख्या में आक्रोशित लोगों ने थाना का घेराव शुरू कर दी।

 समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदली, युवक की गला दबाकर हत्या; गड्ढे से मिला शव 2इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू की।आक्रोशित लोग वरीय पदाधिकरियों को बुलाने, हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआजवा देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार की शाम रहुआ गांव स्थित ताड़ी की दुकान के समीप  सड़क किनारे गड्ढे में युवक की शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और लाश को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। 

समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदली, युवक की गला दबाकर हत्या; गड्ढे से मिला शव 3बाद में मृतक की पहचान सोनू कुमार मांझी के रूप में की गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article