बरौनी: अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा सब्ज़ी मंडी रोड में  सामने सोमवार की सुबह एक अज्ञात स्कॉर्पियो की  चपेट में आने से  12 वर्षीय एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी.घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वही घटना की जानकारी मिलते मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे जहां चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी शोकहारा निवासी राजीव कुमार का करीब 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है.

- Sponsored Ads-

मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था और वह दो बहनों में सबसे छोटा था. घटना के समय वह बाजार जा रहा था इसी बीच अज्ञात स्कॉर्पियो धक्का मारते हुए भाग निकला.। वही लोगों ने बच्चे को स्थानीय लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी ले गए जहा डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और चीख व पुकार का माहौल बन गया. वहीँ घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सब्ज़ी मंडी रोड बरौनी को शव के साथ सड़क जाम कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे.

बरौनी: अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई थी. लेकिन भीड़ के कारण पुलिस आगे कुछ कार्रवाई करने में परहेज कर रही थी हालांकि मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास के बाद जाम से निजात मिला। पुलिस शव को कब्जे में कर पोष्टमाटम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article