बेगूसराय में पुलिस पर हमला: भगवानपुर थाने के एसआई से मारपीट कर जब्त अवैध हथियार छीन ले गए बदमाश, एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/भगवानपुर-तेघड़ा से निजी वाहन से थाना लौट रहे भगवानपुर थाने में पदस्थापित एक एसआई पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना पासोपुर के समीप गुरुवार शाम की है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और उनके कब्जे से जब्त किया गया अवैध हथियार छीनकर फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारों फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।इस संबंध में भगवानपुर थाने में पदस्थापित एसआई सुमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार की शाम वह एसडीपीओ कार्यालय, तेघड़ा से अपने निजी वाहन से भगवानपुर थाना लौट रहे थे। इसी दौरान पासोपुर के समीप सड़क के बीचोंबीच एक व्यक्ति हाथ में हथियार लेकर उन्हें रुकने का इशारा करने लगा।

बेगूसराय में पुलिस पर हमला: भगवानपुर थाने के एसआई से मारपीट कर जब्त अवैध हथियार छीन ले गए बदमाश, एक गिरफ्तार 2संदेह होने पर एसआई ने वाहन रोककर नीचे उतरते हुए उक्त व्यक्ति के हाथ से हथियार अपने कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को दी। इसी बीच शोरगुल सुनकर पकड़े गए व्यक्ति के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने एसआई पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ की हथेली में गंभीर चोट आई। वहीं, हथियार के साथ पकड़े गए भरत कुमार ने एसआई का कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

घटनाक्रम के दौरान आरोपी का बड़ा भाई धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारों एसआई के कब्जे से अवैध हथियार जबरन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article