अनिमितता की शिकायत पर संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता को लेकर कादराबाद पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश राय

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कादराबाद पंचायत में बलान नदी पर निर्माणाधीन पुल से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आर.डब्लू.डी विभाग के कार्यपालक अभियंता और संवेदक को लेकर बछवाड़ा प्रखंड के कादराबाद पंचायत पहुंचे। बताते चले कि विगत दिनों पूर्व विधायक ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

अनिमितता की शिकायत पर संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता को लेकर कादराबाद पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश राय 2

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल निर्माण में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। यह पुल बलान नदी पर बना है जिसमें बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। नदी के किनारे बने घरों के समीप पूर्व में मनरेगा योजना से मिट्टी भराई का कार्य किया गया था। उसी मिट्टी को अवैध रूप से काटकर अप्रोच पथ एवं पुल के दोनों तरफ भरा जा रहा है। जिससे भविष्य में किनारे पर बने घरों के धंसने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही गांव के मुख्य नाला को भी बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बंद कर दिया गया है और अप्रोच पथ बनाने में भी संवेदक द्वारा मनमानी की गई है।

अनिमितता की शिकायत पर संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता को लेकर कादराबाद पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश राय 3जिसमें एकाएक ढलान बनने से यह सड़क भविष्य में दुर्घटना का केंद्र बन जाएगा। उक्त समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता से फ़ोन से बात किया था एवं इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को देर शाम आरडब्लूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को निर्माण स्थल पर बुलाकर इन समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद संबंधित अधिकारी ने इन समस्याओं को जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया।

अनिमितता की शिकायत पर संवेदक एवं कार्यपालक अभियंता को लेकर कादराबाद पहुंचे पूर्व विधायक अवधेश राय 4पूर्व विधायक के साथ एआईएसएफ जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, नौजवान संघ के नेता सोनू इक़बाल,पूर्व मुखिया मन्नान अंसारी, पूर्व सरपंच हसरत अंसारी, पार्टी के अंचल परिषद सदस्य गणेश केवट,उमेश मालाकार, शकील अंसारी, मोनिश रजा,मनोज पोद्दार, मो. इरशाद, ज़ुबैर अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article