पीएम मोदी की वैशाली में आगामी 21 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए समस्तीपुर में एनडीए की बैठक, विधानसभा से 5 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य

DNB Bharat Desk

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 21 नवंबर 2026 को लोकतंत्र के जननी वैशाली जिले के राजापाकर उद्योगिक प्रांगण आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में अधिकाधिक संख्या में लोगों के भागीदारी को लेकर लोहिया आश्रम समस्तीपुर में एनडीए  ( सभी घटक) दलों का बैठक संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

बैठक में समस्तीपुर विधानसभा से 5 हजार की संख्या के साथ मोदी जी के जनसभा में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए लोग अपने निजी वाहनों के साथ स्थानीय स्तर पर बसों के माध्यम से लोग उनके जन सभा में शामिल होकर उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए उद्दघाटन और शिलान्यास के साक्षी बनकर सभा में संबोधन को सुनेंगे।

पीएम मोदी की वैशाली में आगामी 21 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए समस्तीपुर में एनडीए की बैठक, विधानसभा से 5 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य 2बैठक में एम एल सी डाॅ तरूण कुमार ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में जनसभा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि विंदूपुर 6 लेन पुल सहित अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा ने पीएम मोदी के जनसभा में शामिल होने आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता  लोगों को स्थानीय स्तर पर निमंत्रित कर सभा ऐतिहासिक बनाने में लगें है।

बैठक का अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्तीपुर विधानसभा सभा प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया संचालन भाजपा नेता ध्रुव पाठक ने किया।

पीएम मोदी की वैशाली में आगामी 21 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए समस्तीपुर में एनडीए की बैठक, विधानसभा से 5 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य 3बैठक भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता जिला मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह लोजपा के जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज, अरविंद साह,अजय चौधरी,RLM के मिथुन पासवान,एनडीए सभी घटक दलों के प्रतिनिधि भाजपा समस्तीपुर नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान, ताजपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सुशील चौबे, भाजपा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बबलू, मध्य मंडल अध्यक्ष दीपक सत्यार्थी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, उमेश कुशवाहा,हम के समस्तीपुर नगर अध्यक्ष वंटी जयसवाल, प्रियरंजन कुमार, गणेश पासवान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article