प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल का दिखने लगा असर, पिढ़ौली पंचायत में जनगणना को लेकर विशेष बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत भारत की जनगणना–2027 को सफल बनाने हेतु प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच स्थापित समन्वय का सकारात्मक प्रभाव अब क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

- Sponsored Ads-

ज्ञात हो कि दिनांक 12.05.2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना अधिकारी, तेघड़ा द्वारा अटल कलाम भवन में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में जनप्रतिनिधियों से अपील की गई थी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं, कार्य की मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परिवार, घर अथवा व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल का दिखने लगा असर, पिढ़ौली पंचायत में जनगणना को लेकर विशेष बैठक आयोजित 2उक्त बैठक का सकारात्मक असर अब पंचायत स्तर पर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पिढ़ौली पंचायत के माननीय मुखिया श्री अनुराग कुमार द्वारा आज दिनांक 14.05.2026 को पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रगणकों एवं संबंधित कर्मियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनगणना अभियान को सफल बनाने, क्षेत्र में शत-प्रतिशत जनगणना सुनिश्चित करने, छूटे हुए परिवारों की पहचान, सही डेटा संकलन, सेंसस हाउस नंबर अंकन एवं जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल का दिखने लगा असर, पिढ़ौली पंचायत में जनगणना को लेकर विशेष बैठक आयोजित 3मुखिया श्री अनुराग कुमार ने सभी प्रगणकों से कहा कि जनगणना केवल सरकारी कार्य नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा पंचायत स्तर पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर लगातार जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़े और कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल का दिखने लगा असर, पिढ़ौली पंचायत में जनगणना को लेकर विशेष बैठक आयोजित 4प्रखंड विकास पदाधिकारी, तेघड़ा द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाए जाने को जनगणना अभियान के लिए अत्यंत सकारात्मक पहल माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी इसे जनभागीदारी आधारित जनगणना मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जनगणना कार्य के प्रति विश्वास एवं जागरूकता दोनों बढ़ी है।

Share This Article