नेहा कुमारी बनीं बरौनी नगर परिषद की डिप्टी चेयरमैन

DNB Bharat

7802 वोट से विजयी हो नेहा कुमारी बनीं बरौनी नगर परिषद की पहली डिप्टी चैयरमैन।

डीएनबी भारत डेस्क

प्रचंड बहुमत से जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल कर नेहा कुमारी बरौनी नगर परिषद की पहली डिप्टी चैयरमैन बनीं। 7802 वोट से जीत हासिल कर नेहा बनीं डिप्टी चैयरमैन। बताते चले कि साधारण परिवार से आने वाली इस उम्मीदवार को बरौनी नगर परिषद पूरे क्षेत्र से 14662 वोट मिले। बजरंग दल के समर्थित डिप्टी चैयरमैन के उम्मीदवार नेहा कुमारी के प्रति मतदाताओं का गजब का उत्साह था। जिसका परिणाम भी बेहद शानदार रहा।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि बरौनी नगर परिषद में डिप्टी चैयरमैन पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें नेहा कुमारी को 14662 वोट, अनवर को 6860 वोट, अर्जुन महतो को 4681 वोट, मो रब्बान को 1460 वोट , संजीत महतो को 1293वोट, रामलखन राम को 1256 वोट, शहाना खातून को 923 वोट, रौशन खातून को 851वोट मिले। जिसमें नेहा कुमारी 7802 वोट से विजयी घोषित की गई।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article