रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक से आगे गोलू ढावा के समीप एनएच -31की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक से आगे गोलू ढावा के समीप एनएच -31 सड़क पर शुक्रवार को बाइक सवार को हाइवा गाड़ी द्वारा कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान तेघड़ा दुलारपुर निवासी स्व मेदनी कांत झा का करीब 51 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार झा के रूप में किया गया।
जानकारी अनुसार मृतक अपने बाइक बीआर 33 बीएन- 2035 पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे तभी हरपुर चौक से आगे एनएच- 31 सड़क पर पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मारी और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से तेज गति से आ रही हाइवा गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदते हुए करीब एक किलोमीटर तक खसिटते ले गया। गश्त कर रही पुलिस ने हाइवा का पीछा करते हुए बेगूसराय में जब्त कर लिया।शव को रौंदने के बाद शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था।
जानकारी अनुसार मृतक हरपुर मोसादपुर के पास अशोक लीलेंड कंपनी में काम करते थे। जानकारी अनुसार मृतक दुलारपुर के पूर्व उपमुखिया भी रह चुके थे, वे काफी मिलनसार थे।उनका ससुराल नप बीहट वार्ड संख्या 28 मकससपुर टोला निवासी चंदन मिश्रा,नंदन मिश्रा के बहनोई है। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र हैं। घटना की सूचना पाते रिफाइनरी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट