दीपक बनें बरौनी काॅलेज अध्यक्ष, अभिषेक को बनाया गया काॅलेज मंत्री, अभाविप बरौनी काॅलेज ईकाई का हुआ गठन  

DNB Bharat

अभाविप बरौनी काॅलेज इकाई का हुआ गठन, कॉमर्स पढ़ाई के लिए होगा छात्र आंदोलन- आलोक कुमार

डीएनबी भारत डेस्क 

अभाविप एपीएसएम कॉलेज बरौनी इकाई कॉलेज सम्मेलन सह कॉलेज इकाई गठन 17 अक्टूबर सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री आनंद कुमार एवं अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु कुमार माइकल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएनएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सह एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा अभाविप एक ऐसा छात्र संगठन है जहां छात्र परिषद में जुड़ कर अनुशासित जीवन जीने की कला के साथ छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का हुनर सीखते हैं। परिषद के द्वारा लगातार किए गए संघर्षो का परिणाम है की आज एपीएसएम कॉलेज बरौनी में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है।

- Sponsored Ads-

आगे चलकर कॉलेज के विकास के लिए इस क्षेत्र के विकास के लिए कॉमर्स, होम साइंस, सोशलॉजी, ज्योग्राफी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा अब तैयार की जाएगी परिषद के कार्यकर्ता ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पर विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज देश के विभिन्न शहरों में छात्रों के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस वजह से आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया है।

छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

दीपक बनें बरौनी काॅलेज अध्यक्ष, अभिषेक को बनाया गया काॅलेज मंत्री, अभाविप बरौनी काॅलेज ईकाई का हुआ गठन    2

वहीं कॉलेज नवनियुक्त  ईकाई की घोषणा नगर मंत्री आनंद कुमार एवं नगर सह मंत्री सीताराम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।जिसमें कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार,कॉलेज उपाध्यक्ष रवि कुमार, आलोक कुमार, हर्ष कुमार, यश कुमार, जयंती कुमारी, कॉलेज मंत्री अभिषेक कुमार, सहमंत्री सोनू कुमार, आदित्य कुमार, राजू कुमार, सौरभ कुमार, कॉलेज मीडिया प्रमुख स्वराज्य,एनसीसी ऋषिकेश कुमार, एसडीएफ प्रमुख सोनू कुमार, एसडीएफ सह प्रमुख यश कुमार, एसएफएस प्रमुख सत्यम कुमार, सहप्रमुख विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, कलामंच प्रमुख सोनू कुमार, कार्यकारिणी सदस्य बादल कुमार, मनीष कुमार बनें। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री आनंद कुमार ने किया। मौके पर नगर सह मंत्री जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार विकास कुमार झा, अंकित कुमार, सचिन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article