मटिहानी की जनता के सेवक हैं और सेवा की नीयत से ही राजनीति में आए तथा आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं – बोगो सिंह

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी देरी है बावजूद इसके बेगूसराय में सियासी पाड़ा अब चढ़ने लगा है और नेताओं के द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ दावे भी किए जाने शुरू हो चुके हैं । इसी कड़ी में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बोगो सिंह ने के द्वारा लगातार समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। पिछले दिनों 29 दिसंबर को भी बोगो सिंह के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था और आज पुनः पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ बोगो सिंह ने समीक्षा बैठक की।

मटिहानी की जनता के सेवक हैं और सेवा की नीयत से ही राजनीति में आए तथा आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं – बोगो सिंह 2नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा है कि वह मटिहानी की जनता के सेवक हैं और सेवा की नीयत से ही राजनीति में आए तथा आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी दल से चुनाव लड़ने की बात की तरफ कोई स्पष्ट इशारा नहीं किया है उन्होंने कहा है कि अप्रैल माह में इस बात का खुलासा किया जाएगा। हालांकि उनके द्वारा किसी दल विशेष से में जाने की बात से इनकार भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी दरवाजे पर टिकट मांगने नहीं जाएंगे लेकिन किसी दल से अगर उन्हें आमंत्रण मिलता है तब वह दलगत राजनीति के संबंध में विचार करेंगे।

मटिहानी की जनता के सेवक हैं और सेवा की नीयत से ही राजनीति में आए तथा आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं – बोगो सिंह 3चिराग पासवान के संबंध में भी उन्होंने कहा कि उनसे उनका कोई निजी संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन उनके भाषण शैली को वह पसंद करते हैं । गौरतलाब है कि बोगो सिंह को हराकर लोजपा के टिकट से राजकुमार सिंह ने मटिहानी विधानसभा का चुनाव जीता था । लेकिन उसके बाद वह जदयू में चले गए थे । इन बातों को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article