समस्तीपुर: रोसड़ा के बड़ी दुर्गा स्थान पर ‘डिज्नीलैंड मेला’ शुरू, सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

DNB Bharat Desk

रोसड़ा पावन सावन मास के शुभ अवसर पर रोसड़ा वासियों के लिए मनोरंजन और उमंग की एक बड़ी सौगात आई है। शहर के प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा स्थान के निकट भव्य ‘डिज्नीलैंड मेले’ का शानदार शुभारंभ हो गया है। 

त्यौहार के इस खास मौके पर लगा यह मेला बच्चों, युवाओं और पूरे परिवार के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। टावर झूला (Tower Ride): आसमान की ऊंचाइयों से पूरे शहर का नजारा देखने के लिए युवाओं की पहली पसंद।

ब्रेक डांस व टोरा-टोरा: रफ्तार और रोमांच के शौकीनों के लिए जबरदस्त थ्रिल।स्कोर्पियो 3 in 1 व चांद तारा: आधुनिक तकनीक से लैस एडवेंचरस झूले।नौका झूला एवं ड्रैगन ट्रेन: पूरे परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेने योग्य मजेदार राइड्स।मिक्की माउस व किड्स जोन: नन्हे-मुन्ने बच्चों की मस्ती के लिए मिक्की माउस बाउंसी और मिनी राइड्स।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: CCTV कैमरों की निगरानी में रहेगा मेला परिसरमेला प्रशासन ने इस बार दर्शकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article