नालंदा में खाकी पर वार, ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर को अज्ञात हमलावर ने ईंट मारकर किया घायल, अपराधियों के निशाने पर अब पुलिस, CCTV में कैद हुआ आरोपी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के चौक पर ड्यूटी के दौरान यातायात थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावर ने पीछे से ईंट से हमला कर दिया। 

दिनदहाड़े हुए इस हमले में सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।घटना सोहसराय इलाके की है, जहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर पीछे से अचानक ईंट से हमला किया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। 

नालंदा में खाकी पर वार, ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर को अज्ञात हमलावर ने ईंट मारकर किया घायल, अपराधियों के निशाने पर अब पुलिस, CCTV में कैद हुआ आरोपी 2मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

 नालंदा में खाकी पर वार, ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर को अज्ञात हमलावर ने ईंट मारकर किया घायल, अपराधियों के निशाने पर अब पुलिस, CCTV में कैद हुआ आरोपी 3शुरुआती जांच में हमलावर कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। यातायात डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से ईंट से हमला किया, जिससे सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार घायल हो गए। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article