नावकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट का आरोपी और दो शराबी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों से आर्म्स एक्ट अभियुक्त सहित दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 173/16 आर्म्स एक्ट का अभियुक्त पहसारा निवासी सत्यम कुमार पिता कन्हैया सिंह उर्फ दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं पहसारा मुखिया जी चौक पर वाहन जांच के दौरान मंजेश कुमार पिता बालेश्वर सिंह एवं हसनपुर बागर निवासी राहुल कुमार पिता दीपक महतो को नशे की हालत में गिरफ्तार  किया।

नावकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट का आरोपी और दो शराबी गिरफ्तार 2ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article