डीएनबी भारत डेस्क
कौन कहता है कि आकाश में सुराग हो नहीं सकता, तबियत से एक पत्थर तो उछालो यारो।इस उक्ति को वीरपुर पश्चिम पंचायत के सुरहा चौक स्थित एक मध्यम वर्गीय परिवार स्वर्गीय मुसन पंडित , मां पार्वती कुमारी के द्वितीय पुत्र चंदन कुमार और बरैयपुरा के स्वर्गीय इन्द्र देव सहनी की पुत्री सुचिता कुमारी ने 70 वीं बी पी एस सी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इतिहास रचने जैसी सफलता प्राप्त कर गांव हीं नहीं प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया है।

70 वीं बी पी एस सी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चंदन कुमार को बीडीओ पद के लिए चयन किया गया है।तो सुचिता कुमारी को प्राप्त अंकों के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी के पद को संभालने की जिम्मेवारी मीली है।
आप को बताते चलें कि दोनों ही परीवार समाजीक व आर्थिक स्थिति से कमजोर रहते हुए भी समाज के लोग किया कहेंगे का वगैर प्रवाह किऐ सुरू से ही बच्चों की पढ़ाई,लिखाई पर ध्यान देते रहे। चन्दन और सुचिता कुमारी की चयन होते ही शिक्षक सर्वेष झा, छोटे गुरूजी, रंजन झा समेत दर्जनों बुध्दि जीवियों, जनप्रतिनिधियों समेत ग्राम वासियों ने वधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट