ऐतिहासिक उपलब्धि: बीहट की रिया कुमारी का भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

DNB Bharat Desk

स्पोर्टिग क्लब बीहट की महिला खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन भारतीय महिला टीम में किया गया है। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल एवं  सचिव सरोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में काॅमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप आगामी 21 से 31 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम में बिहार बेगूसराय बीहट की बेटी रिया कुमारी का चयन राज्य, जिला के लिए गर्व की बात है।रिया की इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक सह डीएम रिची पांडेय, संरक्षक एसपी मनीष, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह धनकू,भूमिपाल राय, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार,

ऐतिहासिक उपलब्धि: बीहट की रिया कुमारी का भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम 2जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी,बेगूसराय जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार घंटी, चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, परमानंद सिंह, राज कुमार सिंह राजू, संजय सिंह, पवन कुमार, रामविलास सिंह, नन्दन कुमार  मिश्रा ,प्रो शिवशंकर सिंह, डा कुंदन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बबीता कुमारी,भवेश कुमार,पिकी कुमारी, राजीव कुमार,

ऐतिहासिक उपलब्धि: बीहट की रिया कुमारी का भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम 3जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,खेल शिक्षक रंधीर कुमार, अरविन्द सिंह अन्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबंद्ध स्पोर्टिग क्लब बीहट के कई खिलाड़ी जैसे रेमी कुमारी,सिंकु कुमारी,भवेश कुमार भारतीय सीनियर कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके हैं। साथ ही रेमी कुमारी और भवेश कुमार प्रो कबड्डी लीग में खेल चुके हैं। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ एवं बेगूसराय जिला के लिए गर्व की बात है कि पहली बेगूसराय जिला से कोई कबड्डी खिलाड़ी भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन किया गया है। खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article