रवि मिश्रा को बीसीसीएल बास्ताकोला का सांसद प्रतिनिधि किया गया नियुक्त

DNB Bharat

 

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने रवि मिश्रा को बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 9 का सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त, स्थानीय क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल।

डीएनबी भारत डेस्क 

धनबाद- भाजयुमो धनबाद जिला मोर्चा के जिला मंत्री रवि मिश्रा को उनके संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक किये गये कार्य एवं समर्पण भाव को देखते हुए धनबाद जिला अंतर्गत बीसीसीएल बास्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 का सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति किया गया। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने स्वयं पत्र के माध्यम से की सूचना दी एवं संबंधित क्षेत्र के नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि रवि मिश्रा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही सांसद सिंह के विभागीय कार्यालय द्वारा संबंधित विभाग के महाप्रबंधक बीसीसीएल बाबास्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 को संबंधित क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं सुझाव के लिए नवनियुक्त संबंधित क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रवि मिश्रा को सहयोग करने को पत्र द्वारा सूचित किया। वहीं इस संबंध में रवि मिश्रा ने कहा मेरे लिए यह किसी उपलब्ध से कम नहीं है।मेरे अभिभावक क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी ने मुझे जीवन के पथ पर चलना सिखाया, मुश्किलों से लड़ना सिखाया। साथ ही मुश्किल वक्त में कैसे खूद को संभालकर आगे बढ़ा जाता है। जीता जागता उदाहरण ही नहीं बल्कि संपूर्ण सफलता की किताब हैं सांसद।

- Sponsored Ads-

रवि मिश्रा को बीसीसीएल बास्ताकोला का सांसद प्रतिनिधि किया गया नियुक्त 2

श्री मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सांसद एवं भाजयुमो, भाजपा संगठन एवं माता पिता से मिले संघर्ष में जीत के मूल मंत्र को दिया। वहीं बीसीसीएल बास्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर धनबाद के पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनबाद अमलेश सिंह, नितिन भट्ट, संजय झा जी, तमिल राय, अजय त्रिवेदी, मिल्टन पार्थ सारथी, मुकेश पांडेय, मौसम सिंह, गोलू सिंह, मिथलेश गोप,सुरेश महतो ने रवि मिश्रा को बधाई दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article