मधेपुरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित, कई राज्यों के पहलवान ने दिखाया अपना दम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जाप सुप्रीमों पप्पू यादव के पैतृक गाँव और कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के ससुराल खुरदा में दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल तमासे के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें देश के कई राज्यों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। कुस्ती के मुकाबले को देखने के लिए हजारों लोग कुस्ती मैदान में सुबह से लेकर शाम तक जमे रहे। इस आयोजन में विभिन्न आयु और वजन वर्ग के कई मुकाबले हुए।

- Sponsored Ads-

पुरुष से पुरुष का मुकाबला, महिला से महिला का मुकाबला और कई मुकाबले तो महिला पुरुष के बीच भी हुए। एक से एक रोमांचक मुकाबले को देख दर्शक भी उत्साहित दिखे। पूर्व सांसद पप्पू यादव भी लगातार बैठ कर पहलवानों के मुकाबले को देखते रहे और उनका हौसला  अफजाई करते रहे। इस आयोजन में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आए महिला पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। पूर्व सांसद ने सभी पहलवानों को मैडल, शील्ड और गमछा प्रदान कर सम्मानित किया।

जाप सुप्रीमों ने कहा यह मेला बीते 14 सालों से उनके और उनकी पत्नी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से लगाया जाता है। करीब 15 दिन चलने वाले इस मेला में कई तरह के आयोजन होते हैं। कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार शामिल होते हैं। इस बार भी दो दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन भी शामिल होंगी।

मधेपुरा से रजनीश रंजन 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article