बछवाड़ा में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच के आखरी दिन स्टूडेंट क्लब शालीग्राम की टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट को 2-0 से किया पराजित

DNB Bharat Desk

पुल ए से टाउन क्लब एपीएसएम कॉलेज बरौनी और राइजिंग स्टार क्लब बेगुसराय ने सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया। पुल बी से स्टूडेंट क्लब शालीग्राम और आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट ने सेमीफाइनल में जगह पक्का किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रेलवे लोहिया मैदान बछवाड़ा में शुक्रवार को आर्मी हेल्थ क्लब बछवाड़ा के द्वारा शिवनाथ सिंह शर्मा मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच 2022-23 का आयोजन के दौरान पुल बी के अंतिम  लीग मैच में स्टूडेंट क्लब शालीग्राम और आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट बीच खेला गया। बछवाड़ा में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच के आखरी दिन स्टूडेंट क्लब शालीग्राम की टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट को 2-0 से किया पराजित 2जिसमें स्टूडेंट क्लब शालीग्राम टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट को 2-0 से पराजित किया। स्टूडेंट क्लब शालीग्राम टीम के खिलाडी युधिष्ठिर कुमार ने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल के 11वे मिनट पहला गोल किया। सौरव कुमार ने 22 वे मिनट दूसरा गोल किया। स्टूडेंट क्लब शालीग्राम की टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट  टीम को 2-0 से पराजित कर अपने टीम के लिए 2 अंक अर्जित किया । बछवाड़ा में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच के आखरी दिन स्टूडेंट क्लब शालीग्राम की टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट को 2-0 से किया पराजित 3खेल के दौरान मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम कृष्ण,डॉक्टर संजीव कुमार,जीआरपी थानाध्यक्ष शंकर राम,पूर्व प्रखंड प्रमुख कमल पासवान, रेफरी एसोशियेशन के जिला अध्यक्ष कुमोद किशोर प्रसाद,रेफरी एसोशियेशन के जिला उपाध्यक्ष विपीन राज,मैच कमिश्नर चिरंजीव ठाकुर आदि लोगो ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाही कर मैच प्रारंभ करवाया। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका संजीव कुमार मुन्ना, मो दानिश, अनुराग कुमार,गोविन्द कुमार,अमन कुमार ने निभाया। बछवाड़ा में जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच के आखरी दिन स्टूडेंट क्लब शालीग्राम की टीम ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट को 2-0 से किया पराजित 4जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच 2022-23 का पुल ए और पुल बी का मैच समाप्त हो जाने पर पुल ए से टाउन क्लब एपीएसएम कॉलेज बरौनी और राइजिंग स्टार क्लब बेगुसराय ने सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया। पुल बी से स्टूडेंट क्लब शालीग्राम और आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट ने सेमीफाइनल में जगह पक्का किया। मौके पर जिला परिषद् सदस्य मनमोहन महतो, संजय कुमार राय, जितेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार,विजय शंकर दास, सुनील कुमार सुशांत, डब्लू कुमार, उदय कुमार, मोहन झा, देवेन्द्र कुमार यादव, अमित कुमार, कर्मजीत कुमार, नीतीश कुमार, हर्ष कुमार, राजू कुमार, ऋतुराज कुमार, शिवम् कुमार, कृष कुमार समेत हजारों की संख्या में विभिन्न प्रखंड  के पहुंचे दर्शक मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article