हरनौत नगर पंचायत वार्ड 17 पार्षद रौशन पासवान का खून से लथपथ शव बरामद, परिजन ने लगाया गोलीमार कर हत्या किये जाने का आरोप

DNB Bharat

 

नालंदा जिला के भागनबीघा ओपी थाना के गंगा पेट्रोल पंप के पास की घटना, पुलिस ने कहा सड़क हादसा, लोगों ने जताई चुनावी रंजिश में हत्या किये जाने का आरोप

डीएनबी भारत डेस्क 
नालंदा जिला के भागन बीघा ओपी थाना क्षेत्र इलाके के गंगा पेट्रोल पंप के पास हरनौत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद रौशन पासवान की खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वार्ड पार्षद अपने घर से मोटरसाइकिल से किसी काम से बिहार शरीफ आए थे।

इस दौरान रौशन पासवान की अपने घर वालों से फोन पर बात भी हो रही थी लेकिन 7:00 बजे के बाद वार्ड पार्षद का घर वालों का कोई संपर्क नहीं हो सका। भागन बीघा थाना पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी वार्ड पार्षद के घर वालों को दिया गया। रौशन पासवान के परिजनों के अनुसार वार्ड पार्षद की हत्या गोली मारकर की गई है शरीर पर कई गोलियों के जख्म के निशान भी देखे गए हैं।

- Sponsored Ads-

घटना के पीछे चुनावी रंजीश की भी बात की आशंका जताई जा रही है। वहीं भागनबीघा थाना पुलिस के अनुसार वार्ड पार्षद की मौत सड़क हादसे में हुई है। मौके पर से मोटरसाइकिल और वार्ड पार्षद के मोबाइल को भी जप्त किया गया है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के वजह का खुलासा हो पाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article