स्टील प्लेट से फंसी नकदी निकालने वाला युवक दबोचा गया।एटीएम में फंसे 3500 रुपये पर शातिर की नजर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-बिहार के नालंदा जिले में एटीएम मशीन से स्टील प्लेट की मदद से फंसे हुए रुपये निकालने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक किशोर साथी को निरुद्ध किया गया है।

नालंदा थाना मेंप्रेस रिलीज जारी कर नालंदा थाना पुलिस ने बताया कि मोहनपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकासी के दौरान चुन्नू कुमार के 3,500 रुपये मशीन में फंस गए थे, जिसके कारण उन्हें नकदी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद एक युवक उसी एटीएम में पहुंचा और स्टील प्लेट की सहायता से मशीन में फंसे रुपये निकालकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर राजगीर से एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से 1,400 रुपये नकद, एक स्टील प्लेट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने इस तरह की वारदात कहीं और भी की है या नहीं।
डीएनबी भारत डेस्क