बेना थाना पुलिस ने सरथा गांव में की कार्रवाई।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार में शराबबंदी के कई साल हो गए लेकिन शराब की बिक्री पर आज तक रोक नहीं लगी है जिसके कारण लोग शराब पीकर मर रहे है।ताजा मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के पास की है जहां एक युवक मुन्ना प्रसाद की संदिग्ध हालत में शव पुलिस ने बरामद किया है।

परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की मौत शराब का अत्यधिक ओवरडोज लेने के कारण हुई है।परिजनों ने बताया कि वह कतरी सराय में पिछले छह सालों से एक चिमनी भट्ठे पर काम करता था रक्षाबंधन के दिन मुन्ना प्रसाद अपने मालिक से चार हजार रूपये घर जाने के बहाने लिया।उसके बाद वह अपने घर खरजम्मा राजगीर न जाकर शराब का सेवन करने मुशहरी गांव चला गया।परिजनों ने यह भी बताया कि वह नशे का आदि था और मुशहरी गांव अक्सर शराब पीने जाता था रक्षाबंधन के दिन मुशहरी गांव के पास नशे की हालत में देखा गया था।
वही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने फोन पर बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ होगा।उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया में मामला शराब का अत्यधिक डोज लेने से हुई है लेकिन पुलिस के अनुसार मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क