तमिलनाडु में चमका बेगूसराय का लाल: जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन में छोटू कुमार को मिला ‘बेस्ट अपकमिंग प्लेयर’ का खिताब

DNB Bharat Desk

ईरोड ( तमिलनाडु ) में संपन्न हुए 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार ( बेगूसराय ) को चैंपियनशिप का ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से पुरस्कृत किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बिहार को 8वां स्थान प्राप्त हुआ।

- Sponsored Ads-

चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से पुरस्कृत होने वाले छोटू कुमार को जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा सम्मानित किया गया बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव-सह-भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, जिला बॉल बैडमिंटन संघ खेलमहासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार नगर परिषद बिहार के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सिंह, एचएम रंजन कुमार,

तमिलनाडु में चमका बेगूसराय का लाल: जूनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन में छोटू कुमार को मिला 'बेस्ट अपकमिंग प्लेयर' का खिताब 2मध्य विद्यालय बीहट एवं किलकारी कोऑर्डिनेटर अनुपमा सिंह,नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद, बबिता देवी,नगर परिषद बीहट के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, केंद्रीय विद्यालय बरौनी के खेल शिक्षक आकाशदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और समाजसेवी अजय कुमार सिन्टू सिंह, प्रियम रंजन सहित कई गणमान्य खेलप्रेमियों ने अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दिया।

Share This Article