गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाजेबाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

 

 

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक स्थित मल्लिक टोल में सात दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर रविवार की शाम गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो शोभायात्रा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक स्थित मल्लिक टोल से निकाली गयी, जो कार्यक्रम स्थल से बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए किसान चौक से सदर बाजार मुहल्ला का भ्रमण करते हुए पुनः मुख्य सड़क पर पहुंची, उसके बाद विसर्जन शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ मिर्जापुर चौक से बूढ़ीगंडक नदी के रास्ते से होते हुए रामघाट पहुंची,

- Sponsored Ads-

जहां भगवान गणेश व उनकी पत्नी रिद्धि-सिद्धि की आरती कर उन्हें कलश के साथ नदी में विसर्जन किया गया. बताते चले कि गत सात सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कलश स्थापित कर भगवान गणेश व उनकी पत्नी रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा स्थापित की गयी थी, जो 15 सितंबर की शाम कलश व प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. सात दिवसीय गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. इसकी जानकारी पूजन समिति के संयोजक साधना देवी व गणेश साह ने दी है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से 2022 तक बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड चार में एक छोटा सा जगह में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करना शुभारंभ किया. उसके बाद वर्ष 2023 से इसी पंचायत के वार्ड एक स्थित मल्लिक टोला में आकर्षक ढ़ंग से पंडाल को सजाकर एवं गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा के अलावे उनकी पत्नी रिद्धि सिद्धि की भी मूर्ति स्थापित किया गया.

गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाजेबाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा 2इस गणेश चतुर्थी पूजा को सफल बनाने में ग्रामीण रुकेश साह, चंदन साह, रौशन साह, रामकुमार, लखन कुमार, हिमांशु कुमार सहित अनेक लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.इस सात दिवसीय गणेश पूजा को लेकर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया.

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article