खोदावंदपुर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गाँव में हुई थी, जिसे अब ‘कर्पूरीग्राम’ कहा जाता है। वे नाई समाज के थे। उनके पिता गोकुल ठाकुर तथा माता रामदुलारी देवी थे।

इनके पिता गांव के सीमान्त किसान थे, तथा अपने पारंपरिक पेशा बाल काटने का काम करते थे। उसके बाबजूद उन्होंने देश हित में सोचा और आज हम जदयू के कार्यकर्त्ता एकजुट होकर उनका जयंती मना रहे हैं। और हमारे नेता मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चल रहे हैं।

खोदावंदपुर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाया 2मौके पर मोहम्मद अखलाक, अमरेंद्र कुमार सिंह, कुंदन झा, गोपाल कुमार महतो, प्रमोद कुमार साथी, विनोद कुमार, डॉ चंदन कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार महतो,प्रखंड उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कृष्ण मुरारी रजक समेत सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article