नालंदा: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद,नालंदा में दुर्गापूजा की तैयारी तेज,अग्निशमन विभाग ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा, पूजा पंडालों में आग से बचाव की तैयारी, फायर वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश

DNB Bharat Desk

दुर्गापूजा को लेकर नालंदा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के चौक-चौराहों पर भव्य पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

- Sponsored Ads-

 संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। बड़े पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अग्निशमन विभाग की ओर से भी विशेष तैयारी की जा रही है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी पूजा समितियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। 

नालंदा: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद,नालंदा में दुर्गापूजा की तैयारी तेज,अग्निशमन विभाग ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा, पूजा पंडालों में आग से बचाव की तैयारी, फायर वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश 2साथ ही, पूजा समितियों को पंडालों में फायर वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है।

 नालंदा: दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद,नालंदा में दुर्गापूजा की तैयारी तेज,अग्निशमन विभाग ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा, पूजा पंडालों में आग से बचाव की तैयारी, फायर वॉलंटियर तैनात रखने का निर्देश 3किसी भी आपात स्थिति में विभाग से संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और मेले का आनंद ले सकें।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article