डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी, 15 अक्टूबर। OTC बरौनी में 9 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय CATC-16 कैंप का समापन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार के नेतृत्व में तथा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर विपिन कुमार गौर, सेना मेडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समापन समारोह में 6 JCO, 10 NCO, 3 ANO, 1 GCI एवं 450 कैडेट्स शामिल हुए। कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अल्फा कंपनी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। डेल्टा कंपनी दूसरे, चार्ली कंपनी तीसरे तथा ब्रावो कंपनी चौथे स्थान पर रही।
स
मापन से एक दिन पूर्व आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
दस दिवसीय कैंप में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आपसी सहयोग जैसे गुणों को विकसित करने का अवसर मिला। कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क