बरौनी: आगामी रबी मौसम की तैयारियों और आत्मा योजनाओं को लेकर प्रखंड कृषि सलाहकार समिति की अहम बैठक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखंड परिसर के प्रखंड कृषि कार्यालय, बरौनी में प्रखंड कृषि सलाहकार समिति बीएफएसी की बैठक आगामी वासंतिक रबी 2026 की तैयारियों एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा  योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष, बरौनी अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बरौनी आयुष कुमार सिंह उपस्थित रहे। सदस्य सचिव सह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार द्वारा बैठक का संचालन एवं आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया। 

वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा राज्य एवं केंद्र सरकार की जो सपना है की सशक्त किसान और समृद्ध क़ृषि यह तभी पूरा होगा जब किसान और विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित कर उन्नत खेती, अधिक मुनाफे, संतुलित रासायनिक उर्वरक के प्रयोग का अधिक से अधिक कृषकों को आत्मा प्रबंधन की तरफ से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे।

बरौनी: आगामी रबी मौसम की तैयारियों और आत्मा योजनाओं को लेकर प्रखंड कृषि सलाहकार समिति की अहम बैठक 2बैठक में आगामी रबी मौसम में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता, वैज्ञानिक पद्धति से खेती को प्रोत्साहित करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। 

साथ ही, आत्मा योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय होने वाले रबी महाभियान, पंचायतों में आयोजित होने वाले किसान चौपाल, किसान गोष्ठी,किसान चौपाल, किसान प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण ( राज्य के बाहर, राज्य के अंदर, जिला के अंदर) विभिन्न कृषि से जुड़े विषयों पर, किसान पाठशाला, तकनीकी प्रसार, उर्वरक का संतुलित उपयोग हेतु किसान जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य कृषक हितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया।

 बैठक में समिति के सदस्य  कल्याणी सिंह, शिवशंकर भगत, राहुल कुमार, जयप्रकाश यादव, नंदकिशोर पोद्दार, गुंजन देवी, प्रमोद कुमार राय, विजय कुमार, शिवनारायण महतो, श्यामदेव महतो, संजीत कुमार, किशोर महतो, सुरेंद्र पंडित सहित अन्य कृषक सदस्यों ने भाग लिया और किसानों के हित में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग एवं आत्मा के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना तथा आगामी रबी मौसम में बेहतर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article