डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर की चेयरमैन मोनी रानी ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस पवित्र पर्व की बधाई देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मोनी रानी ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा का यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता की ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस उत्सव को आपसी सौहार्द, हर्षोल्लास और मिलजुलकर मनाएं।इस अवसर पर शिक्षा जगत और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस संदेश की सराहना की है।
चेयरमैन मोनी रानी की ओर से मिली इन शुभकामनाओं से संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला है। त्योहार के इस माहौल में चारों ओर उत्सव और उमंग का वातावरण बना हुआ है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट