मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह की पहल लाई रंग।
डीएनबी भारत डेस्क
तेलशोधक कारखाना बरौनी में बुधवार की दोपहर बाद काम करने के दौरान मोहनपुर निवासी मुरारी सिंह की गिरने से मौत हो गई। मृतक मेसर्स ब्रिज एंड रुफ कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट में कार्यरत था. घटना के बाद कंपनी ने ईलाज हेतु सदर अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के तीन घंटे बाद घटना की सूचना परिजनों, व मजदूरों को मिला।उसके बाद शव को लेकर बरौनी रिफाइनरी गेट पर रखकर गेट जाम कर बरौनी रिफाइनरी और कंपनी से मुआवजा की मांग करने लगे। रातभर परिजन शव को रखे रहा। गुरुवार की सुबह जब बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर गेट जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान घंटों अफरा तफरी मची रही।
घटना की सूचना पाते ही मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह,जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, मजदूर नेता लालबाबू सहित अन्य नेता लगातार मजदूरों के साथ सुबह से शाम तक डटे रहे। घटना की सूचना पाते जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति,कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे।
बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन और कंपनी से बातचीत करते हुए काफी मशक्कत बाद मटिहानी विधायक की देखरेख में कंपनी और बरौनी रिफाइनरी के साथ परिजनों को लिखित आवेदन दिया।तब जाकर परिजनों ने शव को हटाया। तत्काल बरौनी रिफाइनरी पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए नगद दिया। जबकि बरौनी रिफाइनरी पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपए एवं मेसर्स ब्रिज एंड रुफ कंस्ट्रक्शन द्वारा 25 लाख रुपए सहित पीएफ सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अतिशीघ्र परिजनों को दिया जाएगा।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। बरौनी रिफाइनरी गेट को खाली कराया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट