आत्महत्या करने की भी दी चेतावनी। संवेदक संघ की सरकार को दो टूक चेतावनी।
डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के एक निजी सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग के संवेदकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संवेदक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। इस बैठक में नालंदा जिले के बड़ी संख्या में संवेदकों ने भाग लिया और दौरान चार प्रमुख मुद्दों को लेकर संवेदकों ने अपनी चिंता व्यक्त की।
संवेदकों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना भुगतान किए ही कई मामलों में एकरारनामा विखंडन की कार्रवाई की जा रही है, जिससे संवेदकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा किए गए कार्यों का समय पर भुगतान नहीं होने से संवेदकों के समक्ष वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है।
सं
वेदकों ने यह भी कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित लीज क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पत्थर और बालू उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सड़क निर्माण में प्रयुक्त अलकतरा और इमल्शन की कीमतों में लगभग दोगुनी वृद्धि होने से परियोजनाओं की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।बैठक में जिले भर से पहुंचे संवेदकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और जल्द भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
कुछ संवेदकों ने तो आत्महत्या करने की भी बात कही। संवेदकों ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने के बावजूद महीनों से भुगतान लंबित है, जिससे मजदूरों और सप्लायरों का पैसा चुकाना मुश्किल हो गया है। नालंदा में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा खजाना खाली होने की भविष्यवाणी सही साबित होते दिख रहा है।तभी ग्रामीण कार्य विभाग के दर्जनों संवेदकों की काम करने के बाद उनकी राशि का भुगतान विभाग नहीं कर रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क