समस्तीपुर में RLJP ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने लिया पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

DNB Bharat Desk

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय समस्तीपुर में दलितों के मसीहा,गरीबों और वंचितों की बुलंद आवाज लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र, दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान, दलित सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता पासवान,युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, छात्र जिला अध्यक्ष दीपक यादव, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर,

समस्तीपुर में RLJP ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने लिया पदचिह्नों पर चलने का संकल्प 2दलित सेना उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र दास, दलित सेना जिला सचिव राजेश कुमार, बबलू पासवान, राजकुमार पासवान, मोहम्मद नेहाल, विकास कुमार, जय नारायण सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Share This Article