डीएनबी भारत डेस्क
भवानंदपुर पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी ने की। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किये।

इस दौरान वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी, सीओ भाई वीरेंद्र ने एक-एक कर फरियादियों की फरियाद सुनी और उनके आवेदनों से अवगत हुए। अधिकारियों ने लोगों को उक्त सभी प्रमुख समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया।
मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुये। जिसका निष्पादन किया जा रहा है। मौके पर सरपंच राजाराम पासवान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट