एचयूआरएल बरौनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी: मटिहानी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी राहत किट

DNB Bharat Desk

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड एचयूआरएल, बरौनी इकाई द्वारा बाढ़ से प्रभावित मटिहानी प्रखंड में बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। यह पहल जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुई। जिसका उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराना और कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना था। मटिहानी प्रखंड बेगूसराय जिले के उन क्षेत्रों में शामिल है, जो प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ तथा दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से प्रभावित होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा का प्रभाव स्थानीय समुदायों के लिए और अधिक कठिनाइयां उत्पन्न करता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए एचयूआरएल ने जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने की दिशा में यह पहल की। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार , भूमि सुधार उप समाहर्ता , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही। स्थानीय स्तर पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों सहित समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

एचयूआरएल बरौनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी: मटिहानी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी राहत किट 2जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित सहयोग से राहत सामग्री को प्रभावित समुदायों तक पहुंचाया गया।एचयूआरएल का मानना है कि किसी संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी केवल उसके संयंत्र की भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं होती। समाज के प्रति प्रतिबद्धता संयंत्र की परिधि से आगे बढ़कर उन समुदायों तक पहुंचने में निहित है, जिनके साथ संगठन का सामाजिक जुड़ाव है। आवश्यकता के समय समुदाय के साथ खड़ा होना इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत की विकास यात्रा एवं खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे एचयूआरएल द्वारा औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी समान महत्व दिया जाता है।

एचयूआरएल बरौनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी: मटिहानी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी राहत किट 3संगठन का प्रयास है कि वह एक उद्योग के रूप में आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति में योगदान देने के साथ-साथ एक जिम्मेदार सामाजिक संस्था के रूप में स्थानीय समुदायों के कल्याण, सशक्तिकरण और विकास में भी सार्थक भूमिका निभाए। इस अवसर पर एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक के दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।जिनकी समग्र विकास की सोच संगठन को समुदाय के बीच पहुंचकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। साथ ही, बरौनी इकाई के हेड नितिन सक्सेना के निरंतर प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन ने इस पहल को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एचयूआरएल बरौनी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी: मटिहानी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी राहत किट 4एचयूआरएल बरौनी भविष्य में भी “हर एक काम, देश के नाम ” की भावना के साथ बेगूसराय एवं आसपास के समुदायों के सतत विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Share This Article