विधान परिषद स्नातक चुनाव: राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के लिए 11 सदस्यीय चुनाव समिति गठित, रोमा भारती बनीं अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार विधान परिषद स्नातक चुनाव 2026 की तैयारियों को तेज करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने समस्तीपुर जिले में अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 सदस्यीय ‘समस्तीपुर जिला स्तरीय चुनाव अभियान समिति’ का गठन किया गया है।

यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक सह पूर्व मंत्री एवं समस्तीपुर जिला प्रभारी आलोक कुमार मेहता के निर्देशानुसार लिया गया है। इस समिति की कमान राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद (MLC) रोमा भारती को सौंपी गई है, जिन्हें समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

विधान परिषद स्नातक चुनाव: राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के लिए 11 सदस्यीय चुनाव समिति गठित, रोमा भारती बनीं अध्यक्ष 2अध्यक्ष रोमा भारती के अलावा समिति में 10 अन्य वरिष्ठ नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें:विपिन सहनी,प्रभु नारायण राय,चन्द्रिका सिंह,हरिश्चन्द्र राय,विष्णुदेव सिंह,शत्रुघ्न यादव, प्रमोद पंडित, नसीम अब्दुल्ला,विश्वनाथ राम, संजीव कुमार राय

समिति के गठन के बाद जिला सह प्रभारी सत्यविन्द पासवान एवं राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। साथ ही, संगठन को मजबूती देने और स्नातक मतदाताओं को गोलबंद करने की दिशा में इस कदम के लिए पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि यह समिति जमीनी स्तर पर समन्वय बनाकर राजद प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी।

Share This Article