कार्यकर्ता समय से पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे- रुदल राय

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा तट रिवर फ्रंट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इस अवसर पर जनता दल यू जिला बेगूसराय के सभी नेता एवं कार्यकर्ता समय से पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगें।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष जनता दल यू बेगूसराय रुदल राय ने कहा कि इस अवसर पर बरौनी प्रखंड जनता दल यू परिवार का विशेष प्रयास रहना चाहिए। जिससे हम मुख्यमंत्री जी को सुन सकें। इस आशय की जानकारी बरौनी प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह एवं प्रखण्ड मिडिया सेल कॉर्डिनेटर धर्मवीर कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article